पेट में गैस की समस्या
पेट में गैस की समस्या:-
आज छोटी उम्र से ही व्यक्ति कई बीमारियों से ग्रस्त है। जैसे कब्ज़, गैस, कमर दर्द, त्वचा के रोग, रक्त चाप, दांत संबंधी रोग.... ये कुछ एसी बीमारियां हैं जिनसे दुनिया का लगभग हर दूसरा व्यक्ति हैरान-परेशान है। जिसे पेट की कोई भी समस्या न हो ऐसा व्यक्ति तो दिन के उजाले में भी ढूढना मुश्किल जान पड़ता है !
वास्तविकता यही है कि आधुनिक जीवनशैली पर चलने वाला हर एक व्यक्ति आज किसी न किसी शारीरिक या मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।
पेट में गैस बनने के कारण -
•अत्यधिक भोजन करना
•लंबे समय तक भूखे रहना
• तीखा या चटपटा भोजन करना
•ऐसे भोजन का सेवन जो पचने में कठिन हो
•भोजन ठीक तरह से चबाकर न खाने पर
•ज्यादा चिंता करना
•शराब पीना
•कुछ दवाओं के सेवन के कारण
पेट में गैस बनने के लक्षण (symptoms of Gas in Hindi)
आजकल आहार और जीवनशैली में सामंजस्य न होने के कारण पेट की गैस की समस्या होना आम बात हो गई है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार जितने भी उदर रोग हैं वे सभी हमारे शरीर के त्रिदोष के कारण होते हैं अत वात, पित्त, कफ इन तीनों दोषों को शांत करने वाले उपचार करने चाहिए।
आम तौर पर पेट में गैस बनने का मूल लक्षण पेट में दर्द होता है। लेकिन इसके अलावा भी और भी लक्षण है जो एसिडिटी होने पर नजर आते हैं -
•सुबह जब मल का वेग आता है तो वो साफ नहीं होता है और पेट फूला हुआ प्रतीत होता है।
• पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना।
•चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना।
• सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य
लक्षण हैं।
•पूरे दिन आलस्य जैसा महसूस होता है।
इन सामान्य दिखने वाली बेहद घातक बीमारियों से बचने के लिए आप के सामने प्रस्तुत हैं दादी माँ के कुछ नुस्खे जो कि 100 फीसदी कारगर तो हैं ही साथ ही इनका कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
आज हम देखेंगे कि पेट संबंधी प्रमुख समस्या गैस से निजात पाने के लिये हमारी अनुभवी दादी या नानी अपने किचन से क्या अचूक उपाय बताती हैं...
1. गैस की समस्या से निजात पाने के लिए काली मिर्च और नमक को पीस कर पानी के साथ लेने से लाभ होता है
2. मट्ठा, हींग, सोंठ, गुड आदि पाचन में बेहद सहायक चीजों का सेवन करने से यह बीमारी जड़ से चली जाती
है ।
3. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीबू, थोड़ा सा काला नमक, सिका हुआ जीरा और थोडी सी हींग मिलाकर लेने से गैस की तकलीफ में तत्काल राहत मिलती है।
4. नींबू का रस व अदरक एक - एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती
5.अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है।
6. रोज़ 2 - 3 छोटी हरड़ मुंह में डालकर चूसते
रहें, फायदा होगा।
Comments
Post a Comment